Breaking News
बिहार

जिलाधिकारी और संघ के बीच वार्ता सफल,शिक्षकों का नही होगा शोषण–मंटु

Written by aakharprahari

संवाददाता: आदित्य अंकुर

लोकेशन : आरा

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की भोजपुर इकाई संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु के नेतृत्व में जिलाधिकारी भोजपुर से मुलाकात कीlसंघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने बताया कि जिलाधिकारी भोजपुर के द्वारा पत्रांक-3554 दिनांक-18.07.2022 को जिलाधिकारी के द्वारा जो पत्र निर्गत किया गया था,उस पर संघ के द्वारा अपना विचार दिया गयाl

संघ का स्पष्ट मानना है कि 20 मिनट के पश्चात रजिस्टर की उपस्थिति पंजी का फोटो खिंचकर बीईओ को देना है,जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अधिकृत कर दियाl विद्यालय के समय पर संघ के द्वारा बातें उठाई गई जिसपर जिलाधिकारी ने शिक्षक को शिक्षा के स्तर को उठाने में सहयोग करने करने की बात कहीlउन्होने स्पष्ट कहा कि समय कोई मायने नही रखता लेकिन शिक्षक को ससमय विद्यालय पहुंचना चाहिएlपत्र निकालने का हमारा उद्देश्य शिक्षक को शोषित करने का नही शिक्षा के स्तर को उठाने का हैl

उन्होने संघ के आवेदन को वहाँ पर उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन को सौपते हुए कहा कि अगर शिक्षक विलम्ब से आते है तो उनका हस्ताक्षर प्रधानाध्यापक को बनवा लेना हैlयह तीन दिन तक लगातार नही होना चाहिएlजिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संघीय पदाधिकारी को हर संभव शिक्षा में सहयोग करने की बात कहीlजिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु एवं प्रधान सचिव राजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी के साथ संघ की वार्ता को सफल बताते हुए हर संभव सहयोग करने को आश्वस्त किएl वार्ता के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन,संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु,प्रधान सचिव राजेश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान,प्रखण्ड अध्यक्ष क्रमशः किंग अभिषेक क्षत्रप,विजय कुमार सिंह,निर्भय कुमार सिंह,सत्येंद्र दुबे,मीडिया प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय,पीरो उपाध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा,शिक्षक डा0 राजेन्द्र सिंह,हरेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित थेl

About the author

aakharprahari

Leave a Comment

error: Content is protected !!