Breaking News
बिहार

सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा भोजपुर मे खुशी की लहर,बधाइयों का तांता लगा

आराः भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधानपरिषद मे प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला के नेताओं और कार्यकर्ताओं मे उमंग और खुशी की लहर है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित नेताओं ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि एक ऊर्जावान युवा को बिहार की बागडोर देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी ने पार्टी को मजबूती दी है। उनके नेतृत्व मे भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनावों मे प्रचंड जीत हासिल करेगी। सम्राट चौधरी सबको साथ ले कर चलने वाले है। वे एक कुशल संगठनकर्ता और सफल नेतृत्व करने वाले नेता है। उनके अध्यक्ष बनने से युवाओं के साथ सभी वर्गो मे उमंग का लहर है।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,अमित शाह,और जे पी नड्डा को भी बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई और शुभकामनाओ का तांता लग गया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने वालो मे जिलाध्यक्ष सहित निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,सीडी शर्मा, सूर्यभान सिंह,सूर्यनाथ सिंह,हरेन्द्र पांडेय,राजेन्द्र तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष अंगद सिंह, महामंत्री श्रीभगवान सिंह,मदन स्नेही,अभिषेक राय,उपाध्यक्ष कौशल यादव,नरेन्द्र तिवारी, शंभु चौरसिया, प्रतिमा चंद्रवंशी, लव पांडेय,मंगलाचरण तिवारी मंत्री वंदना राजवंशी, पुनम कुशवाहा, पवन सिंह,वरूण सिंह,मीडिया संयोजक संजय कुमार सिंह,दीपक सिंह,कुमार गौतम,नवीन प्रकाश,राजीव रंजन तिवारी, अखिलानंद ओझा, राकेश सिंह,संतोष सिंह, विनय सिंह,अजय सिंह,शंकर दयाल कुशवाहा, सुनील केसरी सहित मोर्चा, म़ंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता है।

About the author

aakharprahari

Leave a Comment

error: Content is protected !!