PATNA:एक तरफ इंडी गठबंधन ने देश के शीर्ष पद का दावेदारी में कोई कसार नहीं छोड़ा वही NDA ने अपनी मजबूती से सरकार बना लिया ,लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है। पीएम मोदी ने बीते दिन राष्ट्रपति भवन में तासरी बार भारत के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ग्रहण किया। पीएम के साथ उनके 72 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ समारोह में एनडीए के सभी नेता शामिल थे। इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि देश की जनता का जनादेश विकसित भारत और 21वीं सदी का भारत बनाने के लिए है। एनडीए के ऊपर जो लोगों ने विश्वास वक्त किया है उस विश्वास की मजबूत नींव रख दी गई है। नरेंद्र मोदी के साथ 72 लोगों का शपथ विकसित भारत के सपने को साकार करेगा।
विजय सिन्हा ने कहा कि, एनडीए लोगों के विश्वास पर खड़ा उतरेगा और भारत का विकास दुगनी गति से आगे बढ़ेगी। पीएम मोदी ने बिहार के 8 सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दी है। जिसको लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि, पीएम मोदी ने कहा था कि विकसित भारत तभी सफल होगा, जब बिहार विकसित होगा। पीएम ने बिहार को जो सम्मान दिया है बिहारवासियों उससे खुश हैं। अटल जी की तरह पीएम मोदी ने भी बिहार को सम्मान दिया है।
न्होंने कहा कि, केंद्र की सरकार विकसित भारत और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करेगा। विजय सिन्हा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, विपक्ष की भाषा लड़खड़ा रही है। ये परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों की जमाद है। विपक्ष जानता है कि भारत भ्रष्टाचार मुक्त हो रहा है। दरअसल, बिहार के आठ सांसदों ने बीते दिन पीएम मोदी के साथ मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें जदयू के दो ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, बीजेपी के चार, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, राजभूषण निषाद,सतीश चंद्र दूबे, लोजपा(रा) से चिराग पासवान, हम से जीतनराम मांझी शामिल हैं।