Breaking News
राजनीतिक

पहले दिन का सत्र शुरू होते हि पीएम मोदी ने ली एक सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण ,इस बार मोदी 3.0 के सामने आया एक मजबूत बिपक्ष सदन ,लोकसभा में दिखा बदला -बदला नजारा

18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आगाज सोमवार सुबह 11 बजे सबसे  पहले पीएम मोदी ने सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण की। उनके बाद नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ शुरू हुआ। 18वीं लोकसभा का सत्र जैसे ही शुरू हुआ तो पहली तस्वीर से ही सबकुछ बयां हो गया। पिछले लोकसभा सत्र के मुकाबले इस बार नजारा बदला-बदला दिखा। ऐसा इसलिए क्योंकि मोदी 3.0 सरकार के सामने इस बार एक मजबूत विपक्ष सदन में नजर आया। दरअसल, इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी अकेले दम पर बहुमत से दूर रह गई। हालांकि, उनके नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल गया।

एनडीए को 293 तो इंडिया की 234 सीटें

2024 के चुनावी रण में सियासी पार्टियों की स्थिति पर नजर डालें तो बीजेपी को 240 सीटें आई हैं। वहीं टीडीपी, जेडीयू समेत अन्य सहयोगी पार्टियों की बदौलत एनडीए गठबंधन 293 सीटों पर पहुंच गया। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया की बात करें तो उन्हें 234 सीटें आई हैं। पिछली सत्र के मुकाबले ये आंकड़ा काफी ज्यादा है। कांग्रेस ने इस चुनाव में 99 सीटें अपने नाम की है। ये पार्टी का बीते एक दशक के दौरान सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इसी के साथ कांग्रेस ने मुख्य विपक्षी पार्टी का भी तमगा हासिल कर लिया।

कांग्रेस का एक दशक में बेस्ट प्रदर्शन

कांग्रेस ही नहीं इंडिया गठबंधन में शामिल एसपी ने भी इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। अखिलेश यादव की पार्टी की इस चुनाव में 37 सीटें आई हैं। कुल मिलाकर इस लोकसभा सत्र में मजबूत विपक्ष की वजह से केंद्र की एनडीए सरकार को बिल पास कराने में ज्यादा मेहनत करनी होगी। सदन में हंगामे के आसार ज्यादा हो सकते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि 2019 के मुकाबले 2024 में स्थिति बिल्कुल जुदा है। 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए को 350 सीटें आई थीं। वहीं विपक्षी गठबंधन यूपीए के 92 सांसद ही चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। उस समय सत्ताधारी खेमा बेहद मजबूत था। हालांकि, इस बार नजारा बिल्कुल अलग ही नजर आ रहा।

About the author

aakharprahari

Leave a Comment

error: Content is protected !!