ये घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले का है। जो बड़ी हीं सनसनीखेज खबर के रूप में सामने आई है। सीतामढ़ी की बदनाम गली में बड़ा कांड हुआ है। इस कांड के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
बात ये है कि सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सीतामढ़ी की बदनाम गलियों में एक बड़ा कांड हुआ है। हुआ ये कि सीतामढ़ी जिले के रेड लाइट एरिया में एक 40 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।बताया जा रहा है कि यह महिला इसी इलाके में रहकर अपना जीवन यापन करती थी । यहां काम कर वो अपने परिवार और बच्चों का पेट पालती थी। ये घटना बोहा टोला में हुई है, जिसे रेड लाइट एरिया कहा जाता है। पुलिस की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस युवक से पूरे मामले की पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच भी कर रही है।
सीतामढ़ी का बोहा टोला बदनाम गली के नाम से मशहूर है। इस इलाके को जिस्मफरोशी के लिए बदनाम करार दिया गया है। इस इलाके को लोग रेड लाइट एरिया के नाम से भी जानते हैं। कहा जाता है कि बोहा टोला में देश के कई हिस्सों से लड़कियों को लाकर धंधा कराया जाता है। कई बार पुलिस और एनजीओ की छापेमारी में यहां से लड़कियों को छुड़ाया गया है। आज भी यहां धंधा जारी है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले में शामिल युवक के साथ पूछताछ करने के अलावा अन्य महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है, वरना यहां पर क्राइम की घटना नहीं होती। पुलिस की लापरवाही से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस महिला के बारे में पता लगा रही है। उसकी पुरानी दुश्मनी और रंजिश को खंगाला जा रहा है। इस इलाके में पुलिस आती है, लेकिन हत्या जैसी कोई वारदात नहीं होती है। पुलिस हत्या की घटना से अलर्ट हो गई है, और मामले की जांच कर रही है।