Breaking News
ताजा खबर धार्मिक राजनीतिक

भारतीय अटल सेना ने दिल्ली में 51 लोगों को दिया अटल रत्न सम्मान

Written by aakharprahari

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्मदिन है । जन्म शताब्दी के अवसर पर पूर्व प्रधान मंत्री,भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भारतीय अटल सेना के द्वारा मनाई गई।इस कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के तौर पर उनके सहयोगी पूर्व राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा ने अपने साथ अटल जी का बिताए गए पल को याद करते हुए भाऊक हो गए।

भारतीय अटल सेना के द्वारा अटल श्री सम्मान,दिल्ली _2024 कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय अटल सेना के संस्थापक अध्यक्ष हरी जी तिवारी ने किया तो कार्यक्रम का संचालन बार काउंसिल के सदस्य , कुमार विश्वास के सहपाठी,सुप्रसिद्ध कवि मुकेश शर्मा ने किया।कार्यक्रम का समान अटल कला साहित्य,भारतीय अटल सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना दुबे ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लोजपा नेता यामिनी रंजन मिश्रा के द्वारा अटल जी पर खूब जोरदार ढंग से चर्चा किया गया।कार्यक्रम में भाजपा बिहार के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर एवं भाजपा बक्सर के पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रदीप दुबे भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी की तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, अटल कला साहित्य की राष्ट्रीय महामंत्री गीता सिंह के द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में अटल कला साहित्य मंच के संरक्षक ,प्रखर समाजसेवी,लेखक और अभिनेता अरविंद चित्रांश के द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम 51 लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें पिरो से प्रखर समाजसेवी सतेंद्र उपाध्याय और आरा से व्यवसाई समाजसेवी मनोरंजन मिश्रा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम सेना के प्रमुख लोगों में ब्रजेश सिंह,मालती शाह,रितेश झा,बिमलेश तिवारी उर्फ चंचल,प्रभात चौहान,अलका सिंह,तुलसी देवी,इंदु चौधरी उपस्थित थी।
कवियों के द्वारा काव्य पाठ भी प्रस्तुत किया गया।सुधीर मोहन,टीना जिंदल,पंडित माध्वाचार्य,सुनीता वंशल के द्वारा काव्य पाठ किया गया।
मुख्य अतिथि आर के सिन्हा ने कहा कि अटल जी सहृदय और महान कवि थे।

About the author

aakharprahari

Leave a Comment

error: Content is protected !!