Breaking News
ताजा खबर

जन सुराज पार्टी ने जिला कमिटी का गठन, समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प!

भोजपुर: जन सुराज पार्टी ने जिले में संगठन को मजबूती देने के लिए एक नई जिला कमिटी का गठन किया है। इस कमिटी की जिम्मेदारी पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करना और जन समस्याओं का समाधान करना होगा।

आरा शहर में आयोजित जन सुराज जिला संगठन घोषणा कार्यक्रम के दौरान, पार्टी के जिला प्रभारी कन्हैया सिंह ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। अभय सिंह को जिला अध्यक्ष, शिव शंकर सिंह को जिला महासचिव, और पद्मा ओझा को महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, अवध सिंह को किसान अध्यक्ष, राकेश तिवारी को मुख्य प्रवक्ता, सोनू पासवान को युवा अध्यक्ष, चंद्रभानु जी को जिला संयोजक, सतेंद्र मेहता को आरा सदर अध्यक्ष, विष्णु शंकर पांडे को पिरो अनुमंडल अध्यक्ष, और गुप्तेश्वर शाह को जगदीशपुर अनुमंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कन्हैया सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पटना में हो रहे सत्याग्रह में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार के हर कोने से लोग इस सत्याग्रह में भाग ले रहे हैं, और भोजपुर जिले से भी लोगों को समर्थन देने के लिए आगे आना चाहिए।

अरविंद सिंह ने कहा, “यदि समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है, तो वे सत्याग्रह में पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं। यह जन सुराज का मंच है, जहां हर समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।”

About the author

aakharprahari

Leave a Comment

error: Content is protected !!