26 C
New York
Wednesday, August 5, 2026

Buy now

For advertisements, promotions, partnerships, and business inquiries, please contact us anytime for more information.
Contact Now

हाजीपुर में बिहार का दमदार प्रदर्शन: महिला टीम फाइनल में, पुरुष टीम सेमीफाइनल में पहुंची

पटना ! सुरेश मिश्रा

हाजीपुर: वैशाली के अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में मेजबान बिहार की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। बिहार की महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जबकि पुरुष टीम ने मध्य प्रदेश को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।

खिलाड़ी


महिला वर्ग के सेमीफाइनल में बिहार की बालिका टीम ने राजस्थान को शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पराजित किया। पूरे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली श्रुति गुप्ता को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। अब बिहार की महिला टीम 1 अगस्त को होने वाले फाइनल मुकाबले में खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी।


वहीं पुरुष वर्ग में बिहार की बालक टीम ने मध्य प्रदेश को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हैप्पी यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रण विभाग (PHED) मंत्री संजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बिहार की दोनों टीमों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।


प्रतियोगिता के निर्णायक और खिताबी मुकाबले 1 अगस्त को हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में खेले जाएंगे। बिहार की महिला टीम की नजर खिताब जीतने पर होगी, जबकि पुरुष टीम फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। खेल प्रेमियों की निगाहें अब इन रोमांचक मुकाबलों पर टिकी हुई हैं।

संबंधित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर