26 C
New York
Wednesday, August 5, 2026

Buy now

For advertisements, promotions, partnerships, and business inquiries, please contact us anytime for more information.
Contact Now

74 आंदोलन के वरिष्ठ समाजवादी नेता मोहम्मद लताफत हुसैन का निधन, आरा में शोक की लहर

आरा, भोजपुर। सन 1974 के ऐतिहासिक छात्र-जन आंदोलन के सक्रिय आंदोलनकारी, वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं भाकपा-माले के आरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे मोहम्मद लताफत हुसैन का सोमवार की सुबह लगभग 3:00 बजे निधन हो गया। वे पिछले करीब दो माह से अस्वस्थ चल रहे थे और अपने खेताड़ी मोहल्ला स्थित आवास पर ही चिकित्सकीय देखरेख में उनका उपचार चल रहा था।

दिवंगत भाकपा माले नेता लताफत हुसैन

उनके निधन की सूचना मिलते ही भोजपुर जिले के राजनीतिक, सामाजिक एवं जनसंगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

भाकपा-माले के नेता एवं अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी भी उनके आवास पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके साथ 74 आंदोलन के वरिष्ठ आंदोलनकारी सुशील तिवारी, वार्ड पार्षद समीम आरवी, दिवंगत नेता के पुत्र मोहम्मद अख्तर, सूफी खान, आमिर इमाम सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

आरा के खेताड़ी मोहल्ला स्थित आवास पर दिवंगत समाजवादी नेता मोहम्मद लताफत हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाकपा-माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी एवं अन्य सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि मोहम्मद लताफत हुसैन ने अपना पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। वे एक संघर्षशील, सरल एवं जनप्रिय नेता थे, जिन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज़ को हमेशा बुलंद किया।

उनके निधन को भोजपुर जिले की समाजवादी राजनीति और जनआंदोलनों के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि उनका संघर्ष, सादगी और सामाजिक प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

आखर प्रहरी न्यूज़ दिवंगत समाजवादी नेता मोहम्मद लताफत हुसैन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

संबंधित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर