22.8 C
New York
Tuesday, August 18, 2026

Buy now

For advertisements, promotions, partnerships, and business inquiries, please contact us anytime for more information.
Contact Now

एम फूड एकादश ने जीता स्व. टीएन मिश्रा-विंध्याचल चौबे स्मृति क्रिकेट मैच

46 रनों से गूँज एकादश को दी शिकस्त, प्रतीक कुमार बने मैन ऑफ द मैच

सवांददाता : सुरेश मिश्रा

पटना। स्वर्गीय टीएन मिश्रा एवं विंध्याचल चौबे की स्मृति में आयोजित दिवा-रात्रि क्रिकेट मैच में एम फूड एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गूँज एकादश को 46 रनों से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुकाबला पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित आशियाना स्पोर्ट्स एरिना में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एम फूड एकादश की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 97 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गूँज एकादश की पूरी टीम 51 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह एम फूड एकादश ने 46 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।

प्रतीक कुमार बने मैन ऑफ द मैच

मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए एम फूड एकादश के प्रतीक कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं गूँज एकादश के शिवांश चतुर्वेदी को बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। दोनों खिलाड़ियों को चाँदी का नोट देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन के दौरान सभी खिलाड़ियों को झंडू च्यवनप्राश एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम के कप्तान सुरेश कुमार मिश्रा ने विजेता ट्रॉफी प्राप्त की।

पूर्वजों की स्मृति और नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास

इस अवसर पर गूँज के स्टेट हेड शिवजी चतुर्वेदी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य पूर्वजों की स्मृति को सम्मान देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को उनके विचारों और योगदान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारा बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
मुख्य अतिथि बिपिन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को युवाओं के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक बताया।
वहीं एम फूड एकादश के कप्तान सुरेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
स्वर्गीय टीएन मिश्रा एवं विंध्याचल चौबे की स्मृति में आयोजित यह क्रिकेट मुकाबला खेल भावना, सम्मान और सामाजिक जुड़ाव का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

Aakhar Prahari
Aakhar Praharihttp://www.aakharprahari.in
Mithilesh Mishra – Founder & Editor, Aakhar Prahari News Mithilesh Mishra is a senior journalist and the Founder & Editor of Aakhar Prahari News. He has more than two decades of experience in journalism, news reporting, digital media and ground reporting. He started his journalism career with the daily newspaper Aaj around 2000 and subsequently worked with regional news organizations in reporting and editorial roles. His professional experience includes news reporting, news writing, news editing, political journalism, ground reporting, digital journalism and coverage of public-interest issues. From 2012 to 2015, he worked as Bihar Bureau Head at Sadhna News, overseeing state-level news coverage, political and social reporting, field reporting and coordination with reporters and correspondents. From 2015 to 2017, he worked as a Senior Correspondent at News11, covering political, social and regional developments through ground reporting. Since January 2020, he has been serving as the Founder & Editor of Aakhar Prahari News, focusing on Bihar news, ground reports, politics, social issues, current affairs and public-interest journalism. Areas of Expertise Journalism Ground Reporting News Reporting News Writing News Editing Digital Journalism Political Journalism Regional News Public-Interest Journalism Editorial Planning Education Post Graduate (Commerce) — Patna University, 1993 Mass Communication — Patna University, 2005

संबंधित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर