26 C
New York
Wednesday, August 5, 2026

Buy now

For advertisements, promotions, partnerships, and business inquiries, please contact us anytime for more information.
Contact Now

बिहार का डबल धमाका: यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट में पुरुष और महिला दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम

हाजीपुर ! सुरेश मिश्रा

हाजीपुर: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान स्मृति द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के पुरुष और महिला दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम कर लिया। हाजीपुर स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार की टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के निर्देशन में, सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान तथा सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ वैशाली के सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।

पुरुष वर्ग: बिहार ने झारखंड को 7 विकेट से हराया

फाइनल मुकाबले में झारखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट पर 147 रन बनाए। झारखंड की ओर से अंकित ने शानदार 102 रन और मनीष यादव ने 15 रन बनाए।
148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बना लिए और मुकाबला 7 विकेट से जीतकर राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया।
बिहार की ओर से हैप्पी कुमार ने 75 रन और अनिकेत ने 57 रनों की शानदार पारी खेली। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हैप्पी कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

महिला वर्ग: बिहार ने 57 रन से दर्ज की शानदार जीत

महिला वर्ग के फाइनल में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट पर 173 रन का विशाल स्कोर बनाया।
टीम की ओर से निक्की कुमारी ने 36 गेंदों पर 102 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली, जबकि प्रीति ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए।
जवाब में शेष बिहार की टीम 10 ओवर में 2 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रिया ने 69 रन और दीपा ने 22 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।
शानदार शतकीय पारी के लिए निक्की कुमारी को वुमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

फाइनल मुकाबलों के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर जिला पार्षद मुकेश पासवान, समाजसेवी संजीत कुमार, सतीश पाठक, चिकित्सक संघर्ष मोर्चा के सचिव डॉ. रंजन कुमार, इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के महासचिव साबिर खान, संयुक्त सचिव नाजिर खान, मदन सिंह राठौड़, पर्यवेक्षक अनिल लहरी, झारखंड के सचिव संजीव कुमार झा, बिहार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष गौरी शंकर, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा तथा राजेंद्र कुमार बनफूल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह की अध्यक्षता सुजय सौरभ ने की। अतिथियों का स्वागत वैशाली एसोसिएशन के सचिव रवि रंजन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बिहार एसोसिएशन के सचिव ज्योति कुमार ने दिया। मंच संचालन दीपक सिंह कश्यप और सुरेश मिश्रा ने किया।

संबंधित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर