Gold Price Today: देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के साथ चांदी की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। खरीदारी से पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर देख लें।
Gold Price Today: अगर आप आज सोने या चांदी की ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बाजार का ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम रोजाना बदलते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, घरेलू मांग और अन्य आर्थिक कारणों का सीधा असर इनकी कीमतों पर पड़ता है।
24 कैरेट सोने का ताजा रेट
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,770 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई और कोलकाता में यह ₹1,46,620 प्रति 10 ग्राम है, जबकि चेन्नई में सबसे अधिक ₹1,47,930 प्रति 10 ग्राम का भाव है। पटना में 24 कैरेट सोना ₹1,46,670 और लखनऊ में ₹1,46,770 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। अयोध्या, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर और लुधियाना में भी कीमत ₹1,46,770 प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। वहीं गुवाहाटी में ₹1,46,620 तथा इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में ₹1,46,670 प्रति 10 ग्राम का भाव है।
22 कैरेट सोने की कीमत
22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर और लुधियाना में इसका भाव ₹1,34,550 प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी में इसकी कीमत ₹1,34,400 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। पटना, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में यह ₹1,34,450 प्रति 10 ग्राम है, जबकि चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,35,600 प्रति 10 ग्राम है।
18 कैरेट गोल्ड का रेट
दिल्ली समेत लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर और लुधियाना में 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,10,120 प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी में इसकी कीमत ₹1,09,970 प्रति 10 ग्राम है। पटना, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में यह ₹1,10,020 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चेन्नई में 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,13,000 प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की नई कीमत
चांदी के दाम की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर, लुधियाना, गुवाहाटी, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में 10 ग्राम चांदी ₹2,450, 100 ग्राम ₹24,500 और 1 किलोग्राम ₹2,45,000 में मिल रही है। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव ₹2,500, 100 ग्राम ₹25,000 और 1 किलो ₹2,50,000 दर्ज किया गया है।
क्यों बदलते रहते हैं सोना-चांदी के दाम?
सोने और चांदी की कीमतें कई घरेलू और वैश्विक कारणों से लगातार बदलती रहती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती या कमजोरी, रुपये की विनिमय दर, आयात शुल्क, मांग और आपूर्ति का संतुलन तथा वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रम इनकी कीमतों को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि निवेश या खरीदारी से पहले ताजा रेट की जानकारी लेना हमेशा बेहतर माना जाता है।
रिपोर्ट : सुबी सिंह

