19.3 C
New York
Friday, November 6, 2026

Buy now

For advertisements, promotions, partnerships, and business inquiries, please contact us anytime for more information.
Contact Now

Health Department: आखिर क्यों अस्पताल अधीक्षक ने लगा दी क्लास? नए साल से पहले स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, इनको मिला ड्रेस

बीकानेर. बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर नई पहल की गई है. ऐसे में अब पीबीएम अस्पताल में सफाईकर्मी यूनिफॉर्म पहन कर ड्यूटी करते हुए नजर आएंगे. इसको लेकर पीबीएम प्रशासन ने सभी सफाई ठेकेदार को पाबंद कर दिया है. पिछले कई समय से संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में सफाई व्यवस्था लाख कोशिशों के बावजूद पटरी पर नहीं आ रही है.

अस्पताल अधीक्षक ने बरती सख्ती 
पीबीएम अस्पताल में तय संख्या से कम सफाई कर्मियों की ड्यूटी के वजह से यह हालत बनी है जबकि ठेकेदार सफाई पेटे का पूरा भुगतान ले रहा है. सफाई कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीके सैनी ने सफाई ठेकेदार को पाबंद किया. अब अस्पताल में सफाईकर्मी यूनिफार्म में काम करेंगे. इससे उनकी उपस्थिति और संख्या का ठीक से आंकलन किया जा सकेगा.

सफाई व्यवस्था को लेकर संगठनों ने की शिकायत 
अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि अस्पताल में जितने भी सफाई कार्मिक एजेंसी से कार्यरत है, उन सभी को गले में पहचान पत्र भी लटकाना अनिवार्य है. इससे सफाई कर्मी की आड़ में अन्य किसी के कार्ड में घुसने पर भी अंकुश लगेगा. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी शुक्रवार को बीकानेर दौरे पर थे.  इस दौरान पीबीएम अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर भी संगठनों ने शिकायत की थी.

सफाई कर्मियों के ड्यूटी का नहीं चलता है पता 
अस्पताल के विभिन्न विभागों में 300 सफाई कार्मिक कार्यरत हैं. इन सभी की अलग-अलग पारियों में ड्यूटी लगी हुई है. अस्पताल के 23 स्थानों पर सभी सफाई कार्मिक ठेके पर लगाए हुए हैं. इनमें से कोई भी यूनिफॉर्म और पहचान पत्र के साथ नहीं होता है. इससे सफाई कर्मियों के ड्यूटी करने या नहीं करने का पता भी नहीं चलता है.

यूनिफॉर्म और पहचान पत्र के साथ ड्यूटी का आदेश 
अस्पताल अधीक्षक की ओर से सफाईकर्मियों के यूनिफॉर्म एवं पहचान पत्र की पहनाने के निर्देश दिया है. ठेकेदार ने सभी कर्मियों को यूनिफॉर्म वितरित की और पहचान पत्र भी दिए. सफाई ठेकेदार सुनील पारीक ने बताया कि अधीक्षक के आदेश की पालना में कार्मिकों को यूनिफॉर्म और पहचान पत्र के साथ ड्यूटी के लिए पाबंद कर दिया है.

Tags: Bikaner news, Gangaram Hospital, Health Department, Local18

संबंधित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर