वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मिश्रा :
पटना। सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी के अवसर पर सोमवार, 24 अगस्त 2026 को कंकड़बाग के A-Block, PC Colony स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ सहित मंदिर में विराजमान देवी-देवताओं का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने और पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

मंदिर परिसर सुबह से ही हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष से गूंजता रहा। भजन-कीर्तन और गाने-बजाने के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव, श्री हनुमान जी, श्री राम जी सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
मंदिर के मुख्य पुजारी मुकेश मिश्रा जी ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी पर हर वर्ष मंदिर में भगवान शंकर और अन्य देवी-देवताओं का विशेष श्रृंगार कर भव्य आयोजन किया जाता है। धार्मिक कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया जाता है।
स्थानीय श्रद्धालुओं का मानना है कि मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ, श्री हनुमान जी और अन्य देवी-देवता क्षेत्रवासियों की रक्षा करते हैं और सच्चे मन से की गई प्रार्थना को स्वीकार कर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
अंतिम सोमवारी के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से अपने जीवन के दुख-दर्द और कष्ट दूर करने की प्रार्थना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उत्साह का ऐसा माहौल रहा, जिसने सावन की अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं के लिए यादगार बना दिया।
हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सावन की अंतिम सोमवारी का यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के बीच संपन्न हुआ।
यूट्यूब पर देखने के लिए यहाँ लिंक है

